फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: खरसिया विधायक ने 200 से अधिक किसानों संग खाद की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन, तहसील घेरने की चेतावनी दी

Mon, 01 Sep 2025 09:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

40 गांव के दो सौ से अधिक किसानों की उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी खरसिया के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में खेती-किसानी करने का समय चल रहा है लेकिन शासन के द्वारा किसानों को खेती करने के लिए आज पर्याप्त मात्रा में डीएपी एवं यूरिया तक की आपूर्ति नहीं कराई जा रही।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरसिया विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार गबेल के द्वारा दर्जनों किसानों की उपस्थिति में खरसिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों को खाद दिलाये जाने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर आगामी दिनों में तहसील कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन


सोमवार को खरसिया विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तकरीबन 40 गांव के दो सौ से अधिक किसानों की उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी खरसिया के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में खेती-किसानी करने का समय चल रहा है लेकिन शासन के द्वारा किसानों को खेती करने के लिए आज पर्याप्त मात्रा में डीएपी एवं यूरिया तक की आपूर्ति नहीं कराई जा रही, जबकि पूर्व में भी कई बार मौखिक रूप से खाद आपूर्ति के संबंध में निवेदन किया जा चुका है। लेकिन आज तक खरसिया क्षेत्र की 81 पंचायत के किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण किसानों को खरीफ फसल (धान) के उत्पादन में भारी कमी होने की संभावना है। जबकि दूसरी ओर महंगे दाम पर ब्लैक में खाद खरीदकर किसान कर्ज के बोझ तले दब जाएंगे।

खरसिया एसडीएम के नाम सौंपे गए ज्ञापन में किसानों को जल्द ही खाद नहीं मिल पाने की स्थिति में आगामी 4 सितंबर को खरसिया विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हजारों किसानों की उपस्थिति में तहसील ऑफिस खरसिया का घेराव करने वाली है, जिसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें