छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एनएच 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एनएच 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर एनएच 49 जामझोर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में गंभीर चोट लगने की वजह से घटना स्थल पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरे को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाईक सवार दोनों युवक तिऊर गांव के निवासी है और आज किसी काम के सिलसिले में खरसिया तरफ जा रहे थे इसी बीच यह घटना घटित हो गई।
इस घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। एनएच 49 में लगातार भारी वाहनों की चपेट में बेगुनाहों की मौत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है।