छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बाइक होटल की दीवार से टकरा गई। हाादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बाइक होटल की दीवार से टकरा गई। हाादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। उक्त घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंदर आने वाले गांव खमतराई कुकरीचोली निवासी विसम्बर यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह रोजी मजदूरी का काम करता है।
विज्ञापन
कल सुबह उसके भाई लोकनाथ, नरेन्द्र नाथ, बिन्देश्वर यादव तीनों के साथ बोरवेल में काम करने गया था। तीनों भाई बाइक क्रमांक सीजी 14 एमआर 0441 में सवार होकर लैलूंगा जाने निकले थे। बाइक सवार तीनों युवक जब दोपहर 3 बजे के आसपास रायगढ़ रोड में स्थित एक मछली दुकान के पास गुटखा खाए उसके बाद बिन्देश्वर, नरेन्द्र एवं लोकनाथ मोटर तीनो मोटर सायकल लेकर आगे निकल गए।
विसम्बर यादव ने बताया की तीनो के वापस नहीं लौटने के बाद उन्हें ढूंढने के लिए जब निकला तो देखा की केशला चौक के पास एक होटल में भीड लगा था। इस दौरान उसने देखा की बिन्देश्वर यादव होटल के अंदर मुंह के बल पडा था जिसके सिर चेहरा से खून निकल रहा था, कुछ दूरी में नरेन्द्र नाथ के अलावा लोकनाथ बेहोशी हालत में मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए होटल के दीवाल में बाइक घुसा दी जिससे यह घटना घटित हुई है।
विज्ञापन
इस हादसे में घटनास्थल पर ही बिंदेश्वर के सिर,चेहरे के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई, वही दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। बहरहाल सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने के बाद लैलूंगा पुलिस मर्ग कायम करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।