फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: फर्जी बैंककर्मी बनकर ग्रामीण महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी को भेजा जेल

Tue, 28 Jan 2025 06:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फर्जी बैंककर्मी बनकर ग्रामीण महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फर्जी बैंककर्मी बनकर ग्रामीण महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधरनगर पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को लोन दिलाने के बहाने ठगी करने वाले मोहित चैहान 60 साल निवासी जूटमिल भजनडीपा को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने खुद को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताकर लोईंग की रहने वाली पुनीया भगत के अलावा दो अन्य सावित्री यादव, जनिता खडिया से 80-80 हजार के अलावा छोटे रेगडा की कमला खाखा से 20 हजार रूपया कुल 2 लाख 60 हजार रूपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया था।  

विज्ञापन


आसानी से लोन दिलाने का वादा  
महिलाओं ने बताया कि पिछले साल जुलाई-अगस्त में मोहित चैहान  गांव लोईंग आया और खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए 8 लाख रुपये का लोन आसानी से दिलाने का वादा किया। आरोपी ने ग्रामीणों से फॉर्म पर हस्ताक्षर कराए और लोन प्रोसेसिंग के नाम पर पहले बैंक में 10 प्रतिशत रूपए जमा करने होंगे कहकर प्रत्येक से 80 हजार रुपये की मांग की। पुनीया भगत और दो अन्य महिलाओं ने उसकी बातों में आकर 80-80 हजार रुपये उसे दे दिए। 

बैंक पहुंचने पर पता चला
लोन पास होने का इंतजार करते हुए महीनों बीत गए, लेकिन जब किसी के खाते में राशि नहीं आई, तो पीड़ित बैंक पहुंचे। वहां पता चला कि मोहित चैहान बैंक का कर्मचारी नहीं है। ठगी की पुष्टि होने के बाद जब मोहित से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उसने बातचीत बंद कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन


कल हुआ था एफआईआर
पीड़ित महिलाओं ने कल चक्रधर नगर थाना पहुंचकर उक्त मामले की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 319(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए आज छापामार कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें