फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में दो युवकों की हुई मौत; परिजनों में कोहराम

Sun, 27 Apr 2025 02:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा जाने की घटना में दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों शवों को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा जाने की घटना में दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों शवों को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम 6 बजे के आसपास खरसिया-धरमजयगढ़ मार्ग में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा जाने की घटना में देवरत्न राठिया 30 साल निवासी खड़गांव और कमलेश राठिया 17 साल निवासी बायसी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद राहगीरों ने डायल 112 के साथ-साथ धरमजयगढ़ पुलिस को भी इस घटना से अवगत कराया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया था। जहां आज सुबह दोनों शवों के पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो जाने के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

दो बाइकों में भिड़ंत, एक की मौत
इसी तरह की दूसरी घटना में कैलाश यादव ने पुसौर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसका भाई कलशराम उर्फ राजेश यादव कल सुबह 10 बजे अपने ससुराल रेंगाली जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकला था। इस दौरान 12 बजे उसे सूचना मिली कि राजेश यादव का एक्सीडेंट हो गया है और उसे पुसौर सिविल अस्पताल ले जाया गया है। इस सूचना के आधार पर जब वह अस्पताल पहुंचा तो देख कि उसके छोटे भाई का शव मर्चरी में रखा हुआ था। कैलाश यादव बताया कि जब वह घटना स्थल बाघाडोला उद्यान के पास पहुंचा तो देखा कि वहीं पर एक अन्य बाइक खड़ी थी। उसी के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसके भाई की मोटर सायकल को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बहरहाल मृतक के भाई की रिपोर्ट के बाद पुसौर पुलिस बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें