रायगढ़ जिले में मेला देखकर घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
घरघोड़ा थाना क्षेत्र में मेला देखकर घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मोहन सिदार (35) पुत्र प्रेम सिंह सिदार निवासी कानाकोट मेला देखने के लिए अपने साथियों के साथ कोटरीमाल आया हुआ था। यहां से मेला देखने के बाद कल वापस अपने गांव लौट रहा था। बताया जा रहा है कि युवक जब घरघोड़ा-छाल रोड़ में स्थित बघेल फेब्रिकेशन के पास पहुंचा ही था, तभी अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चपेट में ले लिया है। अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक को गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सड़क हादसे में युवक की मौत होने की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बहरहाल इस मामले में परिजनों की रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।