फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: पड़ोसी के ट्रेलर नंबर से चला रहा था अपना वाहन, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Fri, 25 Jul 2025 06:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में एक शख्स ने अपने ही पड़ोसी के ट्रेलर नम्बर से अपना वाहन चलाने का मामला सामने आया है। ट्रांसपोटर की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिला मुख्यालय में एक शख्स ने अपने ही पड़ोसी के ट्रेलर नम्बर से अपना वाहन चलाने का मामला सामने आया है। ट्रांसपोटर की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ट्रांसपोटर नंदन झा पिता बृजकिशोर झा उम्र 40 वर्ष ने कोतरारोड़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका स्वयं का ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 13 डी 5772 है, जिसे वह स्वयं चलाता है। उसने बताया कि पास में रहने वाला अनुप तिवारी 45 साल उसके ट्रेलर का नम्बर अपने वाहन में अंकित कर संचालन कर रहा है, जो न केवल अवैधानिक है बल्कि यदि कोई दुर्घटना या अपराध होता तो उस ट्रेलर नम्बर के जरिये उस पर कार्यवाही की जाती।

विज्ञापन


शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कोतरारोड़ थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने आरोपी अनुप कुमार तिवारी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई। पूछताछ के दौरान अनूप तिवारी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, उसने बताया कि उसकी पुरानी ट्रेलर पर उसने पड़ोसी के ट्रेलर नंबर को लगाया है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रेलर वाहन सीजी 13 डी 5772 को जप्त कर आरोपी को रिमांड में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें