फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: शारदा होंडा शो रूम में लाखों रूपये की चोरी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 23 Jul 2025 07:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित शारदा होंडा शो रूम में लाखों रूपये की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। यहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित शारदा होंडा शो रूम में लाखों रूपये की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। यहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उक्त मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी पंकज अग्रवाल ने 14 जुलाई को जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 13 जुलाई की रात शारदा होंडा शोरूम से ऑफिस में रखी दिनभर की बिक्री की राशि 3 लाख 72 हजार 570 रुपये किसी अज्ञात चोर ने लॉकर समेत चोरी कर ली है। घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में जांच टीम ने शोरूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का सघन जांच किया गया।

विज्ञापन


कोतरलिया में पकड़ाया दिनेश
विवेचना के दौरान शोरूम के स्टाफ से पूछताछ किया जा रहा था जांच के दौरान शक एक कर्मचारी दिनेश साहू पर गया, जो घटना के बाद से न केवल ड्यूटी पर नहीं आया था, बल्कि उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। उसकी गतिविधियों पर नजर रखने मुखबिर तैनात किए गए। आज 23 जुलाई को सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम कोतरलिया में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

घर की बाड़ी में छिपाकर रखा था नगदी
पूछताछ में आरोपी दिनेश साहू पिता बलराम साहू (40 वर्ष) ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी की गई रकम में से करीब 15 से 20 हजार रुपये खर्च कर चुका है जबकि शेष राशि लॉकर सहित अपने घर के बाड़ी में छिपाकर रखी थी। पुलिस ने उसके निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त हीरो होंडा सीडी डॉन बाइक तथा शेष नगदी 3 लाख 52 हजार 240 रुपये बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें