छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने पुलिस कार्रवाई में कसावट लाने के लिए तीन उप निरीक्षक, चार सहायक उपनिरीक्षकों के अलावा भारी मात्रा में प्रधान आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने पुलिस कार्रवाई में कसावट लाने के लिए तीन उप निरीक्षक, चार सहायक उपनिरीक्षकों के अलावा भारी मात्रा में प्रधान आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक दिव्याग पटेल द्वारा जारी तबादला आदेश में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर को थाना सिटी कोतवाली से प्रभारी महिला सेल परिवार परामर्श केन्द्र, संध्या रानी कोका को परिवार परामर्श केन्द्र से थाना पुसौर, वीणा साहू को रक्षित केन्द्र से थाना पूंजीपथरा के अलावा सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे को पूंजीपथरा से महिला सेल, मंजू मिश्रा महिला सेल से थाना खरसिया, शिवकुमार खरे रक्षित केन्द्र से थाना छाल, जयसिंह स्वदु थाना अजाक से थाना खरसिया के अलावा 15 प्रधान आरक्षक के साथ-साथ 21 आरक्षकों को अलग-अलग थाना भेजा गया है।