फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार ने मारी टक्कर, कार्रवाई में जुटी पुलिस

Thu, 09 Jan 2025 06:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बकरी लेकर बेटी दामाद के घर जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात बाईक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दिया। घायल को रायगढ़ मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बकरी लेकर बेटी दामाद के घर जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात बाईक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दिया। घायल को रायगढ़ मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात बाईक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन

  
मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिहारधार निवासी मधुसूदन यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कल सुबह चूडामणी यादव 60 साल अपने घर से कुछ बकरियों को लेकर पैदल ही किलकिला अपने बेटी दामाद के घर जा रहा था। इसी बीच 11 बजे के आसपास चवंरपुर गांव के कोटवार से उसे फोन करके बताया कि अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चूडामणी को ठोकर मार दिया है। जिसके बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि चूणामणी यादव बेहोश पडा था, जिसके सिर,पैर में चोट लगने की वजह से ब्लड निकल रहा था। 

परिजनों के द्वारा घायल को तत्काल निजी वाहन के जरिये लैलूंगा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां स्थिति में सुधार नही होनें पर उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज रिफर किया जा रहा था इसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने के बाद परिजनों की रिपोर्ट पर लैलूंगा पुलिस ने अज्ञात बाईक चालक के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें