फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: शराब पीकर घर पहुंचने पर पिता ने लगाई फटकार, क्षुब्ध होकर छात्र ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत

Fri, 23 May 2025 02:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में शराब पीकर घर पहुंचने पर पिता के डांट फटकार से क्षुब्ध एक छात्र ने जहर खाने के बाद उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बीती रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में शराब पीकर घर पहुंचने पर पिता के डांट फटकार से क्षुब्ध एक छात्र ने जहर खाने के बाद उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बीती रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक बरमकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लेन्ध्रा निवासी फकीर पिता डमरूधर मालाकार 23साल  बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। 29 अपै्रल की शाम फकीर को नशे की हालत में देखकर उसके पिता ने उसे डांटते हुए कैरियर पर ध्यान देने की सलाह दी। इस दौरान शराब के नशे में धुत्त फकीर ने गुस्से में अपना मोबाईल पटकते हुए जिसके बाद उसके पिता घर से बाहर चले गए थे। 

रात 10 बजे करीब छात्र के पिता जब वह घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे बताया कि फकीर कीटनाशक दवा का सेवन कर चुका है। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे पहले बरमकेला स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे जहां स्थिति में सुधार नही होनें पर उसे मेडिकल कालेज रायगढ़ में रिफर कर दिया गया वहां भी उसकी स्थिति में सुधार नही होता देख फकीर को बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बीती रात 1 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें