फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: शराब के नशे में धुत पिता घर आकर करने लगा झगड़ा, बेटे ने टांगी से गर्दन पर वार कर उतारा मौत के घाट

Thu, 10 Jul 2025 10:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता-पुत्र के बीच झगडे ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब बेटे ने अपने पिता की गर्दन पर टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता-पुत्र के बीच झगडे ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब बेटे ने अपने पिता की गर्दन पर टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बकेली निवासी माधुरी गबेल ने थाने में रिपोर्ट करते हुए बताया कि वह आंगनबाडी कार्यकर्ता के पद पर और उसका पति संतोष गबेल शराब पीने का आदि है। आये दिन शराब के नशे में  घरवालों से लड़ाई झगड़ा करते रहता है। महिला में बताया कि 8 जुलाई की रात उसका बेटा कुस कुमार गबेल खाना खा रहा था, उसी समय संतोष गबेल नशे की हालत में टांगी लेकर घर पहुंचा।

महिला ने बताया कि इस दौरान पिता और पुत्र दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और दोनों लड़ाई झगड़ा करते हुए बाहर निकले, इसी बीच कुस गबेल ने अपने पिता संतोष गबेल के हाथ में रखे टांगी को लेकर अपने ही पिता के गले पर 3 से 4 बार वार कर दिया। टांगी के वार से जमीन पर गिरकर संतोष गबेल छटपटाने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे लहूलुहान हालत में खरसिया शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहा डॉक्टर ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें