फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: पत्नी से बोला- तुम्हारा अश्लील वीडियो वायरल होने वाला है और मार दिया चाकू; चरित्र शंका पर किया हमला

Tue, 18 Apr 2023 07:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

पति पहुंचा और कहा कि जो तुम्हारा अश्लील वीडियो बना है, वो वायरल होने वाला है। इतना करने के बाद अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके चलते उसकी पत्नी घायल हो गई है। वारदात एक दिन पुरानी है, लेकिन महिला की ओर से अब मामला दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता है। इसके चलते उसने सड़क पर ही हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से बीच-बचाव कर महिला को बचाया। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षे का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्थानीय महिला मजदूरी करती है और करीब पांच साल से बच्चों के साथ अपने पति से अलग भाई के घर में रह रही है। उसने शिकायत में बताया कि, 16 अप्रैल को शाम करीब पांच बजे वह अपने बच्चो के साथ घर में थी। तभी उसका पति पहुंचा और कहा कि, पड़ोस की एक महिला ने उसे बताया है कि किसी ने तुम्हारी पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया है। इतना कहने के बाद चला गया। 

अगले दिन रोज की तरह वह सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह काम करने गई थी। मजदूरी करने के बाद लौटी और पानी भरने के लिए घर के पास लगे बोल पर गई। वहां पानी भर रही थी कि दोपहर करीब 12 बजे पति पहुंचा और कहा कि जो तुम्हारा अश्लील वीडियो बना है, वो वायरल होने वाला है। इतना करने के बाद अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया। चाकू लगने से उसके बाएं हाथ में चोट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें