रायगढ़ में रविवार की सुबह यात्री बस और तेज रफ्तार ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में बस चालक समेत आधे दर्जन से भी अधिक यात्रियों को चोट आई है। घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रायगढ़ में रविवार की सुबह यात्री बस और तेज रफ्तार ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में बस चालक समेत आधे दर्जन से भी अधिक यात्रियों को चोट आई है। घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह तकरीबन 11ः30 बजे आसपास पूर्णागिरी जोशी बस रोजाना की भांति 50 से अधिक यात्रियों को केवड़बाड़ी बस स्टैण्ड से यात्रियों को लेकर कापू जाने निकली थी। यात्री बस जब चिराईपानी-लाखा के पास पहुंची ही थी कि सामने की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए यात्री बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना के बाद जहां बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों की चीख पुकार मच गई वहीं बस का चालक अपने केबिल में फंस गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया है वहीं बस चालक समेत सत्यम चौहान, प्रहलाद चौहान, मुनेश्वर नाग, हर्षिता नाग, मयारा नाग, टिंगो मिंज, अमित चर्तुवेदी, सरस्वती चर्तुवेदी, सोमा यादव, मूलचंद यादव, अनुपम मिश्रा के अलावा अन्य लोगों को भी चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि रायगढ़ से कापू की तरफ जा रही बस लाखा के पास पहुंची थी कि दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बस चालक के अलावा 7 से 8 लोगों को चोट आई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।