फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Wed, 12 Nov 2025 07:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच उपरांत पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार करक जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच उपरांत पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार करक जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटरीमाल में बीते दिनों  आसंमोती उर्फ दिला बिरहोर 28 साल, ने आम पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग जांच में पाया कि मृतिका को उसका पति सुंता बिरहोर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता था। साक्ष्य मिलने पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का अपराध दर्ज कर धारा 108 बीएनएस के तहत आरोपी पति को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


2019 में हुआ था प्रेम विवाह
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वर्ष 2019 में सुंता बिरहोर और मृतिका दिला बिरहोर के बीच प्रेम संबंध के बाद विवाह हुआ था। विवाह के बाद दोनों कुछ वर्ष तक बसंतपुर में साथ रहे, इस दौरान उनके एक पुत्र का जन्म हुआ। पुत्र के जन्म के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ा और सुंता बिरहोर अपनी पत्नी और बच्चे को छोड़कर अपने गांव कोटरीमाल लौट गया तथा लगभग चार वर्षों तक पत्नी से अलग रहा। दीपावली के पहले वह पत्नी को वापस अपने साथ ले गया, परंतु घरेलू कलह और मारपीट की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं आया। 

परिजनों के बयान में सच आया सामने
09 नवंबर की सुबह सुंता बिरहोर ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। उसी दिन दोपहर में दिला बिरहोर ने मेन सिंह राठिया के काजूबाड़ी स्थित आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कार्यपालिक दंडाधिकारी एवं एफएसएल टीम रायगढ़ की मौजूदगी में मर्ग जांच, पंचनामा और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। परिजनों के बयान एवं पीएम रिपोर्ट से यह पुष्टि हुई कि मृतिका ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें