छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नए साल के दूसरे दिन तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार दो युवक आ गए। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में ग्राम चोढा चैक में गुरुवार की शाम एनएच 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बोतल्दा निवासी एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में खरसिया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराये जाने की जानकारी मिली है।
इस सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची खरसिया पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।