फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

Mon, 07 Jul 2025 07:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रायगढ़ रिफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रायगढ़ रिफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हुंकराडीपा चैक के पास स्थित केलो नदी पुल में आज शाम 4 बजे के आसपास एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार दो युवकों को धनेश्वर राठिया पिता मोतीराम राठिया 30 साल एवं गोलू राठिया पिता विजय राठिया 31 साल, दोनों निवासी कोगनारा को अपनी चपेट में ले लिया है। 

विज्ञापन


इस घटना में धनेश्वर राठिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ गोलू राठिया को गंभीर हालत में तमनार अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज रायगढ़ रिफर कर दिया गया है। सडक हादसे में एक युवक की मौत हो जाने के बाद आसपास के गांव के ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल तमनार पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसकी पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें