बाइक सवार युवक बंजारी मंदिर के आगे पहुंचा ही था कि वह अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और पुल से टकराया गया। इस दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की दोपहर पुल से टकराने पर बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भेजते हुए परिजनों को घटना से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रायगढ़-एकताल मार्ग पर सोमवार की दोपहर 3 बजे के आसपास ओडिशा के झारसुगड़ा जिला के डेहरीडीपा गांव निवासी बलराम डहरिया 18 साल, रायगढ़ की तरफ से वापस अपने गांव लौट रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक बंजारी मंदिर के आगे पहुंचा ही था कि वह अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और पुल से टकराया गया। इस दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए शव को मेडिकल कॉलेज भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।