घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों में आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की शाम स्काई एलायज प्लांट परिसर में हाइड्रा के नीचे दबकर एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में ग्राम टेमटेमा स्थित स्काई एलायज प्लांट में रविवार की शाम 5 बजे हाइड्रा बैक करते समय, वहां सफाई का काम करने वाला भगतराम भारद्वाज 55 साल, निवासी रक्सापाली उसकी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही दबकर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों में आक्रोश देखा जा रहा है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।