लाइब्रेरी खुलने पर फ्री में देंगे क्लास
लाइब्रेरी खुल जाएगी तो उसमें वीडियो कान्फ्रेसिंग के द्वारा कुछ ऑनलाइन क्लास हम भी टाइम-टू-टाइम देंगे। उन्होंने कहा कि ज्ञान से बड़ कुछ भी नहीं है। छत्तीसगढ़ के 22 जिलों में लाइब्रेरी खुलने जा रही है, उन्ही चीजों का अनुसरण हर देश में होना चाहिए, ताकि बच्चे शिक्षा से वंचित न रहें। अगर बच्चों को किताब दे दी जाए, पठन सामग्री सामग्री दे दी जाए तो बच्चे खुद भी पढ़कर बहुत अच्छा कुछ कर सकते हैं।
शिक्षकों को ट्रेनिंग मिलती रहनी चाहिए
शिक्षा मुफ्त होने के सवाल पर आनंद कुमार ने कहा कि सरकार इसके लिये प्रयासरत है। लेकिन हम सरकार से निवेदन करेंगे कि स्कूल के शिक्षकों को और अच्छे से तैयार करें। उन्हें और प्रशिक्षित करें। जो नई एआई तकनीक है, इंटरनेट का जमाना है, इस लायक उन्हें बनाएं, समय-समय पर उन्हें ट्रेनिंग देती रहनी चाहिए।
व्यापार बन चुकी है कोचिंग
महंगे कोचिंग के संबंध में आनंद कुमार ने कहा कि कोचिंग एक व्यापार बन चुकी है। सरकार को इस पर अंकुश लगाना चाहिए। जिस भी बच्चे को जिस विषय को पढ़ने में रूचि न हो। उन्हें भी लुभावने रिजल्ट और सपने दिखाकर शोषण हो रहा है। इसके लिये भी कोई मापदंड कोई कोचिंग पॉलिसी हर स्टेट में बनाई जानी चाहिए। कई स्टेट हैं लेकिन उसे लागू नहीं किया जा रहा है। मेरी सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि उसको लागू किया जाए ताकि हमारे बच्चे धन अभाव में अपनी जमीन बेचकर वहां जाते हैं, कोटा में आत्महत्या की घटनाएं हो रही हैं, यह सब बहुत बेकार हो रहा है इस पर लगाम लगनी चाहिए।