छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग की धारदार टांगी मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग की धारदार टांगी मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिजारी निवासी रमेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि आज सुबह उसके चाचा मस्तराम साहू 75 साल गांव के ही रामचरण चैहान के घर आंख का आपरेशन के लिये डाक्टर की जानकारी लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
इसी बीच शिवचरण चैहान वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि शिवचरण और मस्तराम के बीच आपसी विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश को लेकर शिवचरण ने धारदार टांगी से मस्तराम साहू के गले में ताबड़तोड वार कर दिया, जिससे वे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई।
हत्या की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा थाना प्रभारी गौरव साहू दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी शिवचरण चैहान पिता स्व. बस्तीराम चैहान (उम्र 60 वर्ष), निवासी ग्राम बिजारी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है, आरोपी से प्रयुक्त एक लोहे का धारदार टांगी की जप्ती की गई है।आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।