रायगढ़ जिले में पंचायत चुनाव हारने के बाद एक प्रत्याशी के समर्थकों ने हमे वोट नही दिये हो कहकर गांव में गाली गलौज और कुछ लोगों के साथ मारपीट करते हुए जमकर हंगामा मचाया। उक्त मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोतमा में हुए सरपंच चुनाव में हार से बौखलाये एक प्रत्याशी के समर्थकों ने बीती रात गांव के अनुसूचित जाति मोहल्ले में पहुंचकर हमे वोट नही दिये हो तुम्हारे कारण हमे चुनाव में हार का सामना करना पड़ कहकर कुछ लोगों के साथ मारपीट करते हुए गांव में तोड़तोड़ की गई। इस दौरान कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि शराब के नशे में चूर लोगों ने उनके मोहल्ले में कई घंटो तक हंगामा करते रहे और चिल्ला-चिल्ला कर बोलते रहे कि तुमने हमें वोट नहीं दिया है तुम लोगों को गांव से बाहर भगाएंगे। गांव के ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में हुए सरपंच चुनाव में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे, इस चुनाव में आशीष गुप्ता की मां तुनजा गुप्ता चुनाव जीती हैं एवचं विलासनी गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा और उन्हीं के समर्थकों ने सिदार पारा और चैहान पारा में गाली गलौज तोडफोड करते हुए हंगामा मचाया।
इसके बाद गांव के ग्रामीणों ने गांव के पूर्व सरपंच आशीष गुप्ता को इस घटना से अवगत कराया जिसके बाद उन्होंने डायल 112 के अलावा पुसौर थाने में उक्त मामले की शिकायत की। गांव में पुलिस पहुंचने के बाद हंगामा करने वाले लोग भाग गए। इस मामले में पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि रात में गांव में हंगामा की शिकायत मिलते दल दल के साथ वे और उनकी टीम मौके पर पहुंची है। पूरे मामले की जांच उपरांत दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।