छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की शाम चावल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। इस घटना के ट्रक चालक ने किसी से वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। आगजनी की इस घटना के ट्रक के सामने का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। उक्त घटना छाल थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम एडुकेला से चावल लेकर कटाईपाली सोसाइटी जा रही ट्रक कटाईपाली के पास पहुंची ही थी कि उसमें भयंकर आग लग गई। अचानक ट्रक के इंजन में आग लग जाने के कारण वाहन के चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट होनें की वजह से ही ट्रक के इंजन आग लग गई होगी। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ट्रक में लोड चावल की बोरी को सुरक्षिर बाहर निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।