फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: पुलिस ने छह ठगों को गिरफ्तार करके भेजा जेल, रकम प्राप्त करने के लिये करते थे म्यूल एकाउंट का उपयोग

Sun, 02 Mar 2025 08:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्ट, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ की रायगढ़ जिले की पुलिस ने साइबर ठगी के म्यूल खाताधारकों पर एक बार फिर से कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साइबर ठगों के द्वारा ठगी की रकम प्राप्त करने के लिये म्यूल एकाउंट का उपयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की रायगढ़ जिले की पुलिस ने साइबर ठगी के म्यूल खाताधारकों पर एक बार फिर से कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साइबर ठगों के द्वारा ठगी की रकम प्राप्त करने के लिये म्यूल एकाउंट का उपयोग किया जा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल खातों पर रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में की गई। चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने पुलिस मुख्यालय रायपुर की तकनीकी सेल एवं साइबर अपराध समन्वय केंद्र के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


साइबर अपराधियों के द्वारा ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन खातों की जांच में रायगढ़ के कई बैंक शाखाओं में करीब 1.52 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन सामने आया था। 


पहले 04 आरोपियों की हुई थी गिरफ्तारी 
चक्रधरनगर पुलिस ने 03 फरवरी को 59 बैंक खाताधारकों और अन्य संबंधितों के खिलाफ धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बीएनएस के तहत धोखाधड़ी और संगठित अपराध का मामला दर्ज किया। अपराध विवेचना में चक्रधरनगर पुलिस ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा था, जिन्होंने स्वीकार किया कि वे कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते ठगों को उपलब्ध कराते थे। गहन जांच के दौरान, म्यूल खाताधारकों की विस्तृत सूची सामने आई, जिसमें छह और आरोपी शामिल पाए गए। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में  
1.    पुष्कर पटेल (24) निवासी कोडकेल, थाना तमनार
2.    नवीन गुप्ता (26) निवासी बेलरिया, थाना चक्रधरनगर
3.    पुष्पेंद्र पटेल (26) निवासी धनागर, थाना कोतरारोड
4.    गुणाचंद पटेल (20) निवासी कोडकेल, थाना तमनार
5.    पवन पोर्ते (24) निवासी कोडकेल, थाना तमनार
6.    यशवंत धिरहे  (19) निवासी तुलसीडीह थाना डभरा, जिला सक्ती

कमीशन प्राप्त कर  साइबर ठगों को सौंप देते थे बैंक खाते 
आरोपी अपने खाता में कमीशन प्राप्त कर अपने बैंक खाते साइबर ठगों को सौंप देते थे, जिनका उपयोग धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को ट्रांसफर करने, निकालने और सफेद करने में किया जाता था। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से साइबर ठगी में शामिल म्यूल खाताधारकों पर दबाव बढ़ गया है, और आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही जारी रहने की संभावना है। संपूर्ण कार्यवाही में डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, टीआई प्रशांत राव, एएसआई नंद कुमार सारथी के साथ साइबर सेल और चक्रधरनगर पुलिस की अहम भूमिका रही है ।

आगे भी ऐसी गतिविधियों पर रहेगी नजर
यदि कोई व्यक्ति अपने बैंक खाते को किसी अन्य के कहने पर ठगों को सौंपता है, तो वह भी अपराध में भागीदार माना जाएगा और उसके खिलाफ धोखाधड़ी, संगठित अपराध और आईटी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है, रायगढ़  पुलिस समेत कई जिलों में अब तक कई म्यूल अकाउंट होल्डर्स को गिरफ्तार किया है और आगे भी ऐसी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस की नागरिकों से अपील 
अपने बैंक खाते की जानकारी गुप्त रखें और किसी अनजान व्यक्ति को न दें।
लालच में आकर अपने खाते का उपयोग साइबर ठगों को सौंपने से बचें।
अगर कोई संदिग्ध लेन-देन हो रहा है तो तुरंत पुलिस और साइबर सेल को सूचना दें।
बैंक खाते का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें