फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigrah: जंगली हाथियों के दल ने 42 किसानों की धान की फसल को पहुंचाया नुकसान, चिंता में कृषक

Sun, 02 Nov 2025 06:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

ग्रामीण इलाकों में किसानों की धान की फसल पूरी तरह तैयार हो चुकी है। कई गांव में धान की कटाई भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीण अपनी फसलों को बचाने के लिए रतजगा करने पर भी मजबूर हैं।
विज्ञापन
हाथियों के दल ने फसल को पहुंचाया नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात जंगली हाथियों ने 42 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग नुकसान का आंकलन कर आगे की कार्रवाई में जुट गया है। लगातार फसल को नुकसान होने से किसान भी काफी चिंतित हैं।

विज्ञापन

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों कुल 74 जंगली हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे, जिसमें छाल के लोटान में 19, बोजिया में 15, लैलूंगा रेंज के तिलाईदरहा में 13, बोरो रेंज के इंचपारा में 13 के अलावा अन्य रेंज में भी अलग-अलग दल में हाथी मौजूद हैं। हाथियों के इस दल में 24 नर, 31 मादा के अलावा 19 बच्चे शामिल हैं। बीती रात जंगली हाथियों ने 42 किसानों की धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। 

जिसमें कटाईपाली, बेहरामुड़ा, लोटान, देउरमार में 21 किसानों की फसलों के अलावा फुलीकुंडा में नौ, बोजिया में आठ, औरानारा में दो के अलावा इंचपारा में भी दो किसानों की धान की फसलों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में किसानों की धान की फसल पूरी तरह तैयार हो चुकी है। कई गांव में धान की कटाई भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीण अपनी फसलों को बचाने के लिए रतजगा करने पर भी मजबूर हैं। इसके बावजूद जंगली हाथी रोजाना किसानों के खेतो में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें