फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: नाबार्ड टेंडर दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी, आरोपी संदीप मंडल गिरफ्तार, पहले से जेल में मुख्य आरोपी

Sat, 23 Aug 2025 07:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ नाबार्ड टेंडर दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी संदीप मंडल को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी को पहले ही जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ नाबार्ड टेंडर दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी संदीप मंडल को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी को पहले ही जेल भेज दिया गया है।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पीड़िता महानदी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, जो कृषि उत्पादों का व्यवसाय करती है, को नवंबर 2024 में रंजीत चैहान ने नाबार्ड का 6 करोड़ रुपये का फर्जी टेंडर दिखाकर विश्वास दिलाया कि कंपनी को बड़ा फायदा होगा। उसने भरोसा जताने के लिए टेंडर की नकली प्रति और 50 लाख रुपये का चेक दिखाया तथा आर्डर के पहले 50 लाख रुपये जमा करने की मांग की। इसके झांसे में आकर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टरों ने 27 लाख रुपये फाउंडेशन के खाते में और 23 लाख रुपये नगद दिए। 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पूरा प्रकरण फर्जी पाया गया और आरोपियों के खिलाफ चक्रधरनगर थाना में 21 मई को  धारा 318 (4), 3 (5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आगे की विवेचना में नाबार्ड का टेंडर जाली दस्तावेज साबित होने पर धारा 336 (3), 338, 340 (2) बीएनएस भी जोड़ी गई।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी रंजीत चैहान को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि सह-आरोपी सुदीप मंडल व अन्य फरार थे जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी और कल 22 अगस्त को आरोपी सुदीप मंडल को पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी सुदीप मंडल पिता अर्जुन मंडल उम्र 40 वर्ष, निवासी सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी, चक्रधरनगर रायगढ़ को आज चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें