फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Accident: छोटा हाथी वाहन पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sat, 23 Aug 2025 11:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
Raigarh News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 30 से अधिक लोगों को रतनपुर से लेकर लौट रहा छोटा हाथी वाहन पलट गया। इस घटना में आधे दर्जन से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पूरा मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लिप्ती अजय कुजूर ने थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि 21 अगस्त को उनके गांव से देवी उपासना में रतनपुर से लोगों को लिप्ती लाना था। वह अपने एक साथी संजय दास महंत के साथ छोटा हाथी के चालक राकेश कुमार के साथ रतनपुर पहुंचे। जहां ग्राम रनपुर, नावापारा रतनपुर एवं कुम्हीचुंआ के महिला पुरूष लगभग 30-35 लोगों को छोटा हाथी में बैठाकर वापस अपने गांव लिप्ती आ रहे थे।

अजय कुजूर ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे के आसपास जब वे लोग गोढी खुर्द सरना मेने रोड के पास पहुंचे ही थे कि छोटे हाथी का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए छोटा हाथी वाहन को पलटा दिया। जिससे मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। इस घटना में उसे एवं वाहन में बैठे अन्य लोगों को भी चोट आई हैं। इस घटना में घायल छह से सात लोगों को कापू के सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज जारी है। शिकायत के बाद पुलिस ने वाहन चालक के खिला मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें