छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने लंबे अर्से बाद एक साथ कई थाना प्रभारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी लिस्ट में 11 निरीक्षक, 04 उप निरीक्षक के अलावा 17 आरक्षकों का तबादला किया गया है।

विज्ञापन
जारी लिस्ट के अनुसार चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर को जुटमिल, मोहन भारद्वाज को तमनार, आशीर्वाद राहट गावकर को छाल, हर्ष वर्धन को बैस को घरघोड़ा, राम किंकर को पुसौर,रोहित बंजारे को कापू, नारायण मरकाम को थाना प्रभारी यातायात, अनुरंजन लकड़ा को रक्षित केन्द्र, अमित शुक्ला को थाना चक्रधर नगर, विजय चेलक को थाना प्रभारी लैलूंगा,राजेश जांगड़े को थाना प्रभारी खरसिया बनाया गया हैँ। इसी तरह उप निरीक्षक संजय नाग को सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक मान कुंवर सिदार को चौकी प्रभारी रैरुमा, मनीष कांत को सिटी कोतवाली, इंगेश्वर यादव को लैलूंगा थाना भेजनें के अलावा अन्य आरक्षको का अन्य थानो में तबादला किया गया है।