फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराया वाहन, ड्राइवर की हुई मौत

Mon, 21 Apr 2025 10:33 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराने पर ट्रेलर चालक की मौत हो गई। ट्रेलर चालक हादसे के बाद वाहन के केबिन में ही फंस गया था जिस वजह से उसे गंभीर चोटें आई थीं जिस कारण मौके पर ही ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक ड्राइवर के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोयला खाली करके वापस लौटते समय सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में टकरा जाने से केबिन में फंसकर एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


संबंधित मामला छाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक इन्द्रराज कुशवाह ने छाल थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह ट्रेलर चालक है और उसका जीजा मोहन लाल कुशवाह  ट्रेलर चलाता है, जो कोरबा से रायगढ़ रूट पर चलता है। इन्द्रराज कुशवाह ने बताया की ट्रेलर चालकों का एक व्हाट्सअप ग्रुप भी बना हुआ है। उसी ग्रुप में कल उसने देखा की पुल के पास एक्सीडेंट हालत में उसका जीजा मोहन लाल अपने ट्रेलर वाहन के स्टेरिंग में फंसा हुआ है जिसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचा तब लोगों ने उसे बताया की छाल की तरफ से आते समय सड़क में खड़ा ट्रेलर क्रमांक सीजी 11 एजेड 7985 के पीछे टकरा कर यह घटना घटित हुई।

इस सड़क हादसे में ट्रेलर चालक मोहन लाल को गंभीर चोट लगने की  वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार इन्द्रराज कुशवाह ने बताया की ट्रेलर वाहन सीजी.11 एजेड 7985 के चालक द्वारा वाहन को लापरवाही पूर्वक बिना संकेत के रोड में खड़ा करने की वजह से यह हादसा हुआ है। बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद छाल पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 106(1) 285 BNS के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें