फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: प्रशिक्षण में अनुपस्थित पीटीआई शिक्षक सस्पेंड, नोटिस का नहीं दिया था जवाब

Wed, 01 May 2024 07:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

मतदान को लेकर करीब चार हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले एक शिक्षक को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है।
 
विज्ञापन
प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बेमेतरा जिले में तीसरे चरण अंतर्गत 7 मई को मतदान होना है। मतदान को लेकर करीब चार हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले एक शिक्षक को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


कलेक्टोरेट बेमेतरा से मिली जानकारी अनुसार, हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम कोंगियाकला, ब्लॉक साजा के पीटीआई (व्यायाम शिक्षक) अरविंद कुमार वर्मा को सस्पेंड किया गया है। हालांकि, इन्हें प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया।

इस कारण कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने एक्शन लिया है। पीटीआई शिक्षक अरविंद वर्मा को निलंबन अवधि में बीईओ कार्यालय साजा में अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें