केशकाल शहर की खस्ताहाल सड़कों से नाराज जनता का गुस्सा चरम पर है। जर्जर सड़कों के खिलाफ 18 अगस्त को एनएच-30 पर स्थित विश्रामपुरी चौक में चक्काजाम की तैयारी हो रही है। इस प्रदर्शन से संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे जनाक्रोश की व्यापकता स्पष्ट हो रही है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने इस मुद्दे पर संज्ञान लिया और नगरवासियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने एनएच विभाग के एसडीओ को जमकर फटकार लगाई। हालांकि, चक्काजाम को रोकने के लिए हुई इस बैठक में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका। इससे नागरिकों में निराशा और नाराजगी बढ़ गई है।