फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कार से 11 किलो चांदी बरामद, ओडिशा का रहने वाला है आरोपी; मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 28 Jan 2024 06:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राययगढ़

सार

रायगढ़ में पुलिस ने एक ऑल्टो कार को पकड़ा। कार से पुलिस ने 11 किलो चांदी बरामद की। आरोपी कार चालक ओडिशा का रहने वाला है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद ओडिशा से एक ऑल्टो कार को पकड़ा है। पुलिस ने कार से 11 किलो चांदी जब्त की है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से एक व्यक्ति ऑल्टो कार से बिना पक्के बिल के चांदी के आभूषण अवैध तरीके से खपाने रायगढ़ लेकर आ रहा है।

विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक जगदीश नायक के हमराह स्टाफ को संदिग्ध ऑल्टो कार पर कार्रवाई के लिए रवाना किया। कोतवाली पुलिस टीम ने शनिवा रात पेट्रोलिंग गस्त के दौरान पुराना शनि मंदिर ओवर ब्रिज के पास संदिग्ध ओड़िशा पासिंग ऑल्टो कार ओडी 17 जे 9876 को रोक कर चेक किया। इस दौरान चांदी का चूड़ा, अंगूठी, पायल, ब्रेसलेट, सिंदूर डिब्बी बरामद हुई। कोतवाली पुलिस टीम ने वाहन में मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की। 

पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम जुगल प्रधान निवासी बरगढ़ ओडिशा बताया। वाहन में रखे चांदी के नए आभूषणों के कागजात पेश करने का नोटिस दिया गया। जुगल प्रधान ने बताया कि चांदी के आभूषणों की कोई रसीद नहीं है। थाना प्रभारी कोतवाली के निर्देश पर अनावेदक जुगल प्रधान (44) निवासी वार्ड नंबर-3 हाटपदा थाना व जिला बरगढ़ (ओडिशा) को वाहन एवं चांदी के आभूषण समेत थाना लाया गया। अनावेदक से संदिग्ध चांदी के आभूषण कुल वजन 11 किलो कीमत करीब छह लाख रुपये जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें