फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: हॉस्टल से स्कूल के लिए निकलीं तीन छात्राएं लापता, पुलिस ने दो को झांसी से किया बरामद, एक की तलाश जारी

Sat, 16 Dec 2023 03:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से लापता तीन छात्राओं में से दो छात्राओं को झांसी (उत्तर प्रदेश) से बरामद किया गया है। वहीं, एक छात्रा अभी तक लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। तीनों छात्राएं हॉस्टल से स्कूल के लिए निकली थी, इसी दौरान लापता हुईं थी। 
 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एक निजी स्कूल के हॉस्टल से स्कूल जा रहीं तीन छात्राएं लापता हो गईं। मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने पुलिस से की है। शिकायत के बाद पुलिस छात्राओं की तलाश में जुट गई। पुलिस ने शनिवार सुबह दो नाबालिग छात्राओं को झांसी (उत्तर प्रदेश) से बरामद कर लिया है। जबकि एक बालिग छात्रा की तलाश अभी जारी है। लापता छात्राओं में दो दसवीं और एक बारहवीं कक्षा की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह तीनों हॉस्टल से स्कूल जाने के लिए निकलीं थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। क्लास में जब अटेंडेंस ली गई, तब तीनों के स्कूल नहीं पहुंचने की जानकारी मिली। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तीनों के परिजनों को सूचना दी। तीनों के घर भी नहीं पहुंचने पर परिजन भी भानुप्रतापपुर पहुंचे और पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

पुलिस ने तीनों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को जांच के दौरान जानकारी हुई कि तीनों ट्रेन में बैठकर निकली हैं, जिसके बाद पुलिस ने रायपुर समेत अन्य स्टेशनों में सूचना दी। शनिवार सुबह रेलवे पुलिस की मदद से दोनों को उत्तर प्रदेश के झांसी से बरामद किया है, जबकि बारहवीं कक्षा की छात्रा अभी भी लापता है। एसडीओपी भानुप्रतापपुर प्रशांत पैकरा ने बताया कि एक छात्रा अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की का रही है। वहीं, दो छात्राओं को वापस लाने के लिए टीम भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें