फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: युवती ने रची खुद के अपहरण की झूठी कहानी, परिजनों से मांगी 15 लाख की फिरौती; प्रेमी के साथ पकड़ी गई

Fri, 28 Jun 2024 09:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति

सार

छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में एक युवती ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची। इसके बाद परिजनों से 15 लाख की फिरौती मांगी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी युवती और उसके प्रेमी को पकड़ा है।
 
विज्ञापन
अपहरण की झूठी साजिश रचने वाली युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराईपाली में सीएचओ के पद पर पदस्थ अनुपमा जलतारे (26) के अपहरण के मामले का पुलिस ने चार घंटों के भीतर खुलासा किया है। युवती को उसके प्रेमी के साथ बिलासपुर जिले से पुलिस ने बरामद किया है। वहीं, अपने अपहरण की झूठी कहानी रचकर परिजनों से 15 लाख रुपये की फिरौती की रकम मांगने के लिए फोन कराया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, चिसदा निवासी रामनाथ जलतारे ने 28 जून को सक्ति थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया था कि उसकी बेटी अनुपमा जलतारे सीएचओ के पद पर सराईपाली में पदस्थ हैं। वह अपने भाई के साथ सक्ति के चौपाटी से 27 जून की 7.30 बजे लापता हुई थी। वहीं, रात लगभग 9.38 बजे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अनुपमा के मोबाइल से उसके भाई को कॉल कर 15 लाख रुपये की फिरौती के रूप में पैसे की मांग की गई। वही पैसा नही देने पर जान से मारकर बोरी में भरकर फेंकने की धमकी दी थी। 

जिस पर एसपी अंकिता शर्मा ने चार टीम बनकर अपहरण की गई युवती को सकुशन बरामद करने बिलासपुर, कोरबा और सक्ति भेजा था। साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रैस की जा रही थी। इस दौरान बिलासपुर पुलिस और सक्ति पुलिस की टीम ने चार घंटे के अंदर युवती अनुपमा को उसके प्रेमी के साथ बरामद किया है। दोनों को सक्ति पुलिस लाया गया है और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें