फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: चांदी की पेटी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

Sun, 04 Feb 2024 07:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नाबालिग भी है। 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिहावा थाना क्षेत्र के बेलर बाजार में चोरी के मामले में एक नाबालिग सहित एक अन्य आरोपी को पुलिस ने सायबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। बिरगुड़ी गांव के रहने वाले चिराग गोलछा ने सिहावा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चिराग गोलछा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


चिराग गोलछा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जनवरी को बेलरगांव बाजार में सोने-चांदी की दुकान लगाया था, जिसे बंदकर पूरा सामान एक पेटी में रख दिया था। इसके बाद वासरूम चला गया और वापस आने पर देखा तो चांदी भरी पेटी वहां से गायब थी। सिहावा पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और आसपास पता तलाश किया जा रहा था कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक नाबालिग बालक सांकरा गांव के बस स्टैंड में तीन जनवरी को चांदी के जेवरात के बिक्री करने की लिए घूम रहा है।

वहीं, पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर जाकर एक नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ करने पर बताया कि 18 जनवरी को में गुरू नेताम निवासी भीमखोज, मेघराज निवासी ग्राम जोड़ेगा जिला नवरंगपुर उड़ीसा, सचिन नेताम निवासी भीमखोज, सिद्धूराव निवासी आसका उड़ीसा सभी ग्राम बेलरगांव बाजार पहुंचे, जहां पर चिराग गोलछा की दुकान की रैकी की। उसके जाते ही चांदी की पेटी उठाकर भाग गए। इसके बाद चांदी का बंटवार कर लिया। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें