फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: सुरक्षाबल के जवानों ने तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार, जनपद सदस्य और सरपंच की हत्या में थे शामिल

Thu, 16 May 2024 08:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली जनपद सदस्य व एक सरपंच की हत्या में शामिल थे। 
 
विज्ञापन
नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तोयनार क्षेत्र के चिंतनपल्ली से सुरक्षाबल के जवानों ने जनपद सदस्य व एक सरपंच की हत्या में शामिल तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि डीआरजी, छसबल व तोयनार थाना की संयुक्त पार्टी गुरुवार को एरिया डॉमिनेशन पर चिंतनपल्ली की ओर निकली थी। इस दौरान 1 मार्च 2024 को जनपद सदस्य तिरुपति कटला की हत्या में शामिल मिलिशिया कमांडर मुन्ना मुडमा (32) पुत्र बोड़का निवासी नयापारा चिंतनपल्ली, डीएकेएमएस सदस्य राजू मुडमा (31) पुत्र पांडु निवासी स्कूल पारा चिंतनपल्ली व भूमकाल मिलिशिया सदस्य लखमू मुडमा उर्फ बोड़का उर्फ हनीफ (39) पुत्र मासा मुडमा निवासी नयापारा चिंतनपल्ली थाना तोयनार को चिंतनपल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए नक्सली वर्ष 2022 में मोरमेड़ सरपंच की हत्या में भी शामिल थे। मिलिशिया कमांडर मुन्ना मुडमा के खिलाफ तोयनार थाना में तीन स्थायी वारंट लंबित हैं। पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ तोयनार थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें