नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस ने हेरोइन की तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12.89 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत 75,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी बरामद की है। एंटी क्राइम, सायबर यूनिट और भिलाई भट्ठी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब निवासी सोनू सिंह एवं मनदीप सिंह पंजाब से मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) लेकर आये हैं, जिसे लोकल सप्लाई करने के लिए श्रमिक नगर छावनी निवासी विक्की सोनी को बेचने के लिए बचत स्तंभ सेक्टर 01 के पास बुलाया है। सूचना के आधार पर टीम द्वारा घेराबंदी कर पंजाब निवासी सोनू सिंह, मनदीप सिंह तथा विक्की सोनी को गिरफ्तार किया।
आरोपियों की तलाशी लेने पर अलग-अलग जेबों से लगभग 12.89 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा), इलेक्ट्रानिक तौल मशीन मिला। जिससे मौके पर कार्रवाई करते हुए उक्त नशीला पदार्थ सहित इलेक्ट्रानिक मशीन, जुमला कीमती तकरीबन 75 हजार रुपये के हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
एंट्री क्राइम एएसपी अनुराग झा ने बताया कि पंजाब के रहने वाले दो आरोपियों द्वारा हेरोइन (चिट्टा) लेकर भिलाई पहुंचे, जो नशे का कारोबार करने वाले विक्की सोनी को बेचने के लिए आए हैं। विक्की सोनी जेल जा चुका है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।