फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: वाहन चोरी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रायपुर में वाहनों की होती थी कटिंग

Thu, 14 Dec 2023 05:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। कोरबा से चोरी कर वाहनों को रायपुर ले जाने का काम योजनाबद्ध तरीके से किया जाता था। वहां गाजी खान और रसीद खान के द्वारा इनकी कटिंग की जाती थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा सहित आसपास के स्थान से चार ट्रेलर की चोरी करने के मामले में छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  रायपुर में इनकी कटिंग करने वाले राशिद खान और गाजी खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। पूरे मामले में मास्टरमाइंड भोलेश  इसी तरह की एक घटना में पहले भी जेल जा चुका है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नवंबर महीने में कोरबा में सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यवसाई का ट्रेलर वाहन चोरों ने पार कर दिया था। चोर टीपी नगर स्थित सड़क किनारे ट्रेलर की चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जहां चोरों ने वाहन में लगे जीपीएस को निकालकर फेंक दिया था, चोर की पूरी करतूत सड़क किनारे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस घटना की रिपोर्ट दिसंबर महीने में दर्ज कराई गई थी, जिस पर पुलिस ने 379 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध करने के साथ जांच पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मामले में आगे जांच की और बारी-बारी से सरगना भोलेश सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। कोरबा से चोरी कर वाहनों को रायपुर ले जाने का काम योजनाबद्ध तरीके से किया जाता था। वहां गाजी खान और रसीद खान के द्वारा इनकी कटिंग की जाती थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा पुलिस ने बताया कि अब तक कोरबा जिले के 4 वाहनों की चोरी कर उन्हें ठिकाने लगाने की जानकारी मिली है । नवंबर माह में चोरी हुई गाड़ी के कुछ अवशेष मिले हैं।  मुख्य आरोपी भोलेश पहले भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें