फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: शादी में लड़की से बात कर रहा था वीरेंद्र, ग्रामीणों को नागवार गुजरीं नजदीकियां; पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 20 Jun 2024 05:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में करीब एक साल पहले हुई किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने एक नबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में करीब एक साल पहले विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे एक किशोर की युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी। किशोर को गंभीर हालत में रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। अब मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना के नकटीखार गांव निवासी वीरेंद्र मंझवार (16) अपने साथी सुंदर के साथ शादी में शामिल होने गया था। जहां किसी बात पर युवकों ने वीरेंद्र व सुंदर को घेर लिया। सुंदर किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा, लेकिन वीरेंद्र को पकड़कर युवकों ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी थी। जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे मृत समझकर कचांदी नाला के पास फेंक दिया गया था, जहां से उसे स्थानीय अस्पताल दाखिल कराया गया था। गंभीर हालत देखकर उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। एसपी सिद्धार्थ तिवारी को इस संबंध में जानकारी मिली तो उन्होंने त्वरित संज्ञान में लेते हुए एफआईआर करके जांच का निर्देश दिया। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू करते हुए प्रत्यक्षदर्शी मृतक के साथी सुंदर का बयान दर्ज किया। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र शादी में किसी लड़की से बात कर रहा था। इस दौरान ग्रामीणों को ये बात नगवार गुजरी और उसकी जमकर पिटाई की गई और मरा हुआ समझकर कर नाले में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


उसने घटना के बारे में जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए धारा 304, 34 कायम किया और एक नाबालिग समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए जेल दाखिल किया गया। पकड़े गए आरोपी केराकछार निवासी राजकुमार (25), दिलमोहन राठिया (21) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें