फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता बोली- अगल-अलग जगहों पर ले जाकर बनाए संबंध

Mon, 08 Apr 2024 08:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैरूमा पुलिस चौकी के अंतर्गत शादी का झांसा देकर एक युवक ने शादी का झांसा देकर चार महीने तक महिला का यौन शोषण किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रैरूमा पुलिस चौकी के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जशपुर के रहने वाले चंदन कुमार रवानी (30) ने उसके साथ शादी का झांसा देकर चार महीने तक दुष्कर्म करता रहा। महिला ने बताया कि चंदन उसके गांव में ड्राइवरी का करता करने आया था। चंदन महिला के घर के पास किराये पर मकान लेकर रह रहा था। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हो गई। एक-दूसरे का नंबर भी ले लिया और बातचीत करने लगे। 

महिला ने बताया कि चंदन का उसके घर भी आना-जाना था। इसी बीच चंदन ने शादी का प्रस्ताव रखा और माह दिसंबर में घर में अकेली पाकर महिला से शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद कई अलग-अलग स्थानों पर चंदन ने शादी करने की बात कहकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाये। बीते फरवरी माह में चंदन महिला को अपने साथ बिलासपुर लेकर गया, जहां से वापस आने पर शादी की बात बोला था, लेकिन बिलासपुर से आने के बाद चंदन शादी की बात से इंकार करने लगा।
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उपनिरीक्षक मनीषकांत सिंह ने आरोपित चंदन कुमार रवानी के खिलाफ धारा 376(2)(द) आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया और तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी को अपराध दर्ज होने की जानकारी मिल चुकी थी, जो अपने गांव से फरार होने की फिराक में था पर नाकाम रहा। आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें