फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: सक्ती जिले में नहर में पलटी पिकअप वैन... 20 लोग थे सवार, दो बच्चे लापता; एक का शव बरामद

Wed, 09 Oct 2024 11:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती

सार

सक्ती जिले में तेज रफ्तार पिकअप वैन बड़ी नहर में जा गिरी। पिकअप वाहन में तीन बच्चों सहित 20 लोग सवार थे। एक बच्चे के शव को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया है। वहीं, पुलिस लापता दो बच्चों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
पिकअप वैन नहर में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले में बड़ी घटना सामने आई है। तेज रफ्तार पिकअप वैन बड़ी नहर में जा गिरी है। पिकअप वाहन में तीन बच्चों सहित 20 लोग सवार थे। जिसमें से 17 लोगों को बाहर निकाला गया है। वहीं तीन मासूम बच्चे नहर के तेज बहाव में लापता हो गए। एसडीआरफ की टीम ने एक बच्चे इंद्र के शव को 20 घंटे बाद मोहगांव से 10 किलोमीटर दूर नहर से बरामद किया है। वहीं, दो बच्चों का तलाश जारी है। यह घटना नगरदा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, आज बुधवार की रात करीबन 9 बजे के आस-पास ग्राम बैलाचुआ के ग्रामीण एक पिकअप में तीन बच्चे सहित 20 लोग सवार होकर जस गीत गाने के लिए दूसरे गांव सलीहा भाठा दुर्गा पंडाल जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में था। जिसने पिकअप वाहन को मोहगांव की बड़ी नहर में जा गिरा। हादसे की जाकारी ग्रामीणों को होने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन




किसी तहत से नहर से लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। नहर से जेसीबी के सहायता से पिकअप वाहन को बाहर निकाला जा रहा है। 17 लोगों को सुरक्षित नहर से बाहर निकले गए हैं। वहीं दो मासूम बच्चे इंद्र 6 वर्ष, अशोक जायसवाल 6 वर्ष और भुरू कुमार 6 वर्ष लापता हो गए। इंद्र के शव को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। वहीं, अन्य दो बच्चों की तलाश पुलिस टीम कर रही है।
विज्ञापन


एसडीआरएफ की टीम नहर में बहे दोनों बच्चो को लगातार आठ घंटे से खोज रही है, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं, विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कलेक्टर से बात कर नहर में बह रहे पानी को रोक कर तलाश करने को कहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें