फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: ओडिसा से सब्जी लेकर आ रही पिकअप पलटी, लगी आग; ड्राइवर ने किसी तरह से बचाई अपनी जान

Fri, 07 Jun 2024 12:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर जिले में एक पिकअप पलट गई। पलटने के बाद पिकअप में आग लग गई। ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि पिकअप ओडिसा से सब्जी लेकर निकली थी। 
विज्ञापन
पिकअप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकावंड थाना क्षेत्र के कुसमी गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। इस घटना के तुरंत बाद पिकअप में आग लग गई। ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी मौके पर जा पहुंची।  पिकअप में लदे सामान को निकालने का काम शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


बकावंड थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे ओडिसा से जगदलपुर सब्जी लेकर एक पिकअप निकली थी। करीब 11.30 बजे के लगभग पिकअप कुसमी के मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद पिकअप मोड़ पर पलट गई। इस घटना के बाद ड्राइवर किसी तरह से बाहर आ गया, लेकिन अचानक से गाड़ी में आग लग गई। वहीं, आसपास से गुजरने वाले लोगों के साथ ही बकावंड पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें