फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'Panchayat-3' scene: ये तो 'पंचायत-3' वाला सीन हो गया; एसपी साहब ने मंच से कबूतर उड़ाया तो... देखें वीडियो

Tue, 20 Aug 2024 06:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

'Panchayat-3' Scene Viral video: सार्वजनिक मंच से कब, क्या हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है, जिसे देखकर आपको 'पंचायत-3' वाला सीन याद आ जायेगा।
विज्ञापन
ये तो 'पंचायत-3' वाला सीन हो गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'Panchayat-3' Scene Viral video: सार्वजनिक मंच से कब, क्या हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है, जिसे देखकर आपको 'पंचायत-3' वाला सीन याद आ जायेगा। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर  तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन




दरअसल,  स्वतंत्रता दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी विधायक पुन्नूलाल मोहिले थे। कार्यक्रम के दौरान शांति का प्रतीक माने जाने वाले कबूतर छोड़ा गया। इस दौरान मोहिले ने और कलेक्टर राहुल देव ने कबूतर उड़ाया तो वह उड़ गया पर एसपी गिरजा शंकर जायसवाल साहब ने जैसे ही कबूतर को उड़ाया वह सीधे जमीन पर गिर गया। हालांकि एसपी ने एक आदमी को तुरंत नीचे भेजकर कबूतर को उठवाया और उसे हॉस्पिटल भेजवाया। इलाज के बाद कबूतर को उड़ा दिया गया। 
विज्ञापन


क्या है पंचायत-3 वाला वो सीन...
इस दौरान किसी व्यक्ति ने इस मामले को अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसा की आप सब जानते हैं पंचायत-3 सीरीज में एक सीन है, जिसमें विधायक गांव में सफेद कबूतर उड़ाते हैं, लेकिन उड़ने की जगह वह कबूतर नीचे गिर जाता है। ठीक ऐसा ही नजारा 15 अगस्त को रियल लाइफ में मुंगेली जिले में देखने को मिला। 
विज्ञापन


किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल
कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो तेजी से वायरल  हो रहा है। लोग इस वायरल वीडियो की तुलना पंचायत-3 वेब सीरीज से कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग वीडियो को देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। वायरल वीडियों को देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं। दूसरी ओर कुछ यूजर्स ने कबूतर की सेहत पर चिंता भी जताई है। आमतौर पर कबूतर को हवा में उछालने पर वो उड़ जाते हैं, हो सकता है इसकी तबीयत खराब हो। वहीं कुछ यूजर्स ने एसपी साहब के डर को देखते हुए कमेंट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें