फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: जगदलपुर में दो बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत और दो लोग घायल

Thu, 11 Jul 2024 03:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में दो बाइकों में आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के आगे स्थित अतरंगी ढाबा के सामने गुरुवार को दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के मुताबिक, बड़े मोरठपाल निवासी मोहन बघेल (36) बाइक पर सवार होकर निजी काम से केशलूर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रही एक अन्य बाइक जिस पर नारायण व सुदरू सवार थे। दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लेकर गए। अस्पताल आने से पहले ही मोहन की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए थे, जिन्हें निजी वाहन से मेकाज में लाकर भर्ती किया गया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी जगह पर एक कार जिसमें एनएमडीसी कर्मचारी सवार थे, उनकी कार पुल से जा टकराई थी। इसमे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे को बेहतर उपचार के लिए ले जाया गया। इसके अलावा एक ऑटो भी इसी जगह पलट गई थी, जिसमें पांच मजदूर लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें