फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवदंपती ने की आत्महत्या: कमरा बंद कर तेज आवाज में टीवी चला खा लिया जहर, तीन साल की मासूम को रोता छोड़ गए पीछे

Wed, 12 Jun 2024 12:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डिंडो में एक नवदंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
राकेश और अंजू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर-रामानुजगंज रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डिंडो में एक नवदंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। दंपती की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, डिंडो के राकेश गुप्ता उम्र 28 वर्ष की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम मेंढारी की अंजू गुप्ता से हुई थी। राकेश भाजपा युवा मोर्चा में मंडल सनावल का पदाधिकारी भी था और वह अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय में भी कार्य करता था। वह पत्नी और तीन साल के बच्चे के साथ अंबिकापुर में ही रहता था। मंगलवार को वह पत्नी और बच्चे के साथ अपने गांव आया। अपने माता-पिता को बच्चे को सौंपकर पति-पत्नी कमरे में चले गए। जहां उन्होंने कमरा बंद कर तेज आवाज में टीवी चालू करके जहर खा लिया। जिससे दोनों की स्थिति बिगड़ गई। 

बताया जा रहा है कि अंजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राकेश की वाड्रफनगर हॉस्पिटल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। उनके द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया अब तक इसका पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें