फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: बस्तर फाइटर्स के जवान को नक्सलियों ने आठवें दिन किया रिहा, आदिवासी समाज के सामने रखी शर्त

Fri, 06 Oct 2023 10:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में नक्सलियों ने बस्तर फाइटर्स के जवान को आठ दिनों के बाद आदिवासी समाज के समक्ष सशर्त रिहा कर दिया है। जवान को भैरमगढ़ लाया जा रहा है। 
विज्ञापन
नक्सलियों ने जवान को किया रिहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर फाइटर्स के जवान शंकर कुड़ियम निवासी एरमनार को नक्सलियों ने अपहरण के आठवें दिन शुक्रवार की शाम को आदिवासी समाज के सामने सशर्त रिहा कर दिया है। जवान को भैरमगढ़ लाया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते 29 सितंबर को नक्सलियों ने जवान शंकर कुड़ियम का अपहरण भैरमगढ़ ब्लॉक उसपरी घाट से कर लिया था। अपहरण के सातवें दिन नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर अपहरण की जिम्मेदारी ली थी। सात दिनों तक नक्सली जवान को बंधक बनाकर अपने साथ रखे रहे। जवान की रिहा को लेकर आदिवासी समाज, परिजन व बीजापुर एसपी ने वीडियो जारी कर मार्मिक अपील की थी। अपहरण के आठवें दिन शुक्रवार की शाम को नक्सलियों ने जवान को आदिवासी समाज के सामने सशर्त रिहा कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें