टेकलगुड़ा जोनागुड़ा में जल जीवन मिशन में काम कर रहे चार लोगों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया। अगवा हुए लोगों में दो जेसीबी ऑपरेटर बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम के साथ ही ऑपरेटरों के परिजन भी आ पहुंचे, जहां उन्होंने नक्सलियों से उन्हें छोड़ने की अपील भी की है।
बता दें कि रविवार की शाम को जगरगुंडा इलाके से नक्सलियों ने चार लोगों को अगवा कर लिया है, जिसमें दो व्यक्ति सुकमा मस्तानपारा के लतीफ और निजाम हैं। साथ में दो जेसीबी ऑपरेटर को भी नक्सली अपने साथ ले गए। वहीं, नक्सलियों ने जल जीवन मिशन कार्य में लगी जेसीबी भी अपने साथ ले गए।
अचानक से पहुंचे नक्सलियों ने मजदूरों से बात करने के बाद केवल चार लोगों को ही अपने साथ ले गए। यह पूरी घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। मजदूरों के परिजनों ने नक्सलियों से रिहाई की अपील की है। परिजनों ने नक्सल संगठन से अपील की है कि मजदूरों को जल्द छोड़ दें। वहीं, इस मामले को लेकर अब तक
आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।