फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxalite Attack: गश्त से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, आईईडी ब्लास्ट में दो जवान बलिदान; दो घायल

Sat, 19 Oct 2024 02:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में गश्त से लौट रहे आईटीबीपी के जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस दौरान दो जवान बलिदान हो गए।
 
विज्ञापन
नक्सली हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में आईटीबीपी यानी इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के चार जवान घायल हो गए, जिनमें से दो जवान बलिदान हो गए। अन्य दो की हालत सामान्य है। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए रायपुर एयर लिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन




पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले के ओरछा, मोंडी एवं एरठभट्टी से तिब्बत सीमा सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल एवं जिला रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त पार्टी नक्सली अभियान के लिए धुरबेड़ा की ओर रवाना हुए थे। वापसी के दौरान दोपहर ग्राम कोडलियर के पास जंगल में बारूदी सुरंग के चपेट में आने से तिब्बत सीमा सुरक्षा बल के दो जवान अमर पनवार (36) महाराष्ट्र और के राजेश (36) आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं। घायल जवानों को बेहतर इलाज के रायपुर रवाना किया गया।

इससे पहले तीन अक्तूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी 6, इंद्रावती एरिया कमिटी, प्लाटून 16 इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों की आसूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्च पर निकली थी। मुठभेड़ में 31 माओवादियों के शव हथियार सहित अन्य सामान बरामद हुए थे। साथ ही सभी सुरक्षाबल सुरक्षित ऑपरेशन से वापस लौटे थे। इसमें बाद में 38 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें