सुकमा जिले के कंगालतोंग के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई कार्रवाई में एक बड़ा खुलासा हुआ है। लगातार बस्तर में हाईटेक हो रहे नक्सली संसाधनों को जूटा कर खुद को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रहे हैं। एक ऑपरेशन के दौरान सुकमा के घने जंगलों से जमीन के नीचे डंप किए गए नक्सली सामग्री के ढेर से स्नाइपर जैकेट का सेट मिला है। स्नाइपर जैकेट ने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौंका दिया है क्योंकि यह अब तक की पहली घटना है जहां नक्सलियों के पास से स्नाइपर जैकेट बरामद किया गया है। जिस तरह से नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं । इन सब के बीच नक्सली लगातार खुद को हाईटेक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी में जुटे हैं।
खुद को हाईटेक कर रहे नक्सली
गौरतलब है कि पिछले 4 महीने से बस्तर भर में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किए गए हैं जहां 120 से ज्यादा नक्सली ढेर किया जा चुके हैं जैसे-जैसे जवान जंगलों में कैंप स्थापित कर खुद को हाईटेक कर रहे हैं और संसाधनों से लैस कर रहे हैं वैसे-वैसे नक्सली भी खुद को हाईटेक करते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों नारायणपुर के जंगलों में नक्सलियों का रिमोटबम बनाने का अहम दस्तावेज सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगा था जिसमें बिना किसी वायर के दूर बैठे बम को कमांड किए जाने का दावा किया जा रहा है। पिछले चार ऑपरेशन में जवानों को नक्सलियों के पास से जवानों की हूबहू कॉम्बैट वर्दी भी मिली है जिसमें नक्सलियों द्वारा जवानों को गुमराह करने के षड्यंत्र का खुलासा हुआ। वहीं लगभग सभी ऑपरेशन में बरामद किए गए सामग्रियों में नक्सलियों का हैंडमेड भरमार बैरल और बैरल के सेल भी बरामद हुई जिससे जवानों को नक्सली निशाना बनाते हैं।