फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नक्सली मिलिशिया कमांडर और दो अन्य संघम सदस्यों ने किया सरेंडर, पुलिस ने दी प्रोत्साहन राशि

Tue, 06 Feb 2024 08:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में नक्सली मिलिशिया कमांडर और दो संघम सदस्यों ने तीन भरमार बंदूक के साथ सरेंडर किया है। इस दौरान उन्हें प्रोत्साहन राशि दी गई।
 
विज्ञापन
नक्सली मिलिशिया कमांडर ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहला जिले की मानपुर अंबागढ़ चौकी में नक्सली मिलिशिया कमांडर और दो संघम सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है। उनके पास तीन भरमार बंदूकें भी थी। इसके बाद एसपी रत्ना सिंह ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि दी। शासन की योजनाओं से प्रभावित होकर नेशनल पार्क एरिया बीजापुर के मिलिशिया कमांडर लखमु पल्लये, मिलिशिया सदस्य राजेश कुमार कोरमा, मिलिशिया सदस्य सोनुराम ने सरेंडर किया है। तीनों बीजापुर के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


एसपी रत्ना सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसके तहत मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नक्सली मिलिशिया कमांडर और उसके दो अन्य संघम सदस्य को तीन भरमार बंदूक के साथ आत्मसमर्पण किया। नक्सलियों को इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोत्साहन राशि भी दी गई। इसके साथ ही आत्मसमर्पण नीति अंतर्गत पुनर्वास और अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें